केंद्र सरकार की योजना, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को दिया जाएगा समूह लोन – Mahila Samuh Loan Yojana

Mahila Samuh Loan Yojana 2023 : महिला समूह लोन योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई योजना है। जिसके माध्यम से महिलाएं ग्रह उद्योग करके अपनी आर्थिक समस्या को दूर कर सकती है। इस योजना के तहत 10 महिलाओ के समूह को बैंक द्वारा Samuh Loan दिया जाता है। बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी प्रिक्रियाओ से होकर गुजरना होगा। इसके बाद आपको बैंक द्वारा लोन दे दिया जाता है। इसलिए आवेदन करने से पहले आपको Mahila Samooh Loan Yojana में कुछ जरूरी जानकारियो का जानना जरूरी है। जिसकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे है।

Join TelegramClick Join
Follow FacebookClick Follow
Follow Google NewsClick Star
Join WhatsappClick Join

Mahila Samooh Loan: महिला समूह लोन योजना क्या है किसे मिलेगा योजना का लाभ

यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाली महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस योजना के जरिए गांव की लगभग 10 से 15 महिलाओं को इकट्ठा करके एक समूह बनाया जाता है। जिन महिलाओं को समूह में शामिल किया जाएगा। उन्हे इस योजना के जरिए 10 से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। ये राशि लोन के तौर पर बैंक की तरफ से दी जाएगी। इस प्रकार इस लोन पर महिलाओ को कम से कम 2%ब्याज दर का भुगतान करना होगा। जबकि ब्याज की राशि महिलाओ की संख्याओं में कितनी कितनी राशि बाटे जाने पर निर्भर करती है। वैसे इस योजना के तहत 10 महिलाओं के समूह पर ₹50000 तक का लोन दिया जाता है।

अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है जैसे की…

समूह की सभी महिलाओं का आधार कार्ड या कोई एक पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
इस लोन में शामिल होने वाली सभी 10 महिलाओं का साथ में एक समूह फोटो होना जरूरी है।
योजना के लिए 10 महिलाओं का समूह हो और साथ ही सभी महिलाओं के पास सहमति प्रमाण पत्र होना चाहिए।
सभी महिलाओं का भामाशाह कार्ड होना चाहिए।

महिला समूह लोन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना का लाभ लेने वाली उन सभी 10 महिलाओं के समूह का जॉइंट खाता होना जरूरी है।
इस जॉइंट खाते में समूह में शामिल सभी महिलाओं के नाम होना अनिवार्य है। जो समूह में जुड़ने की इक्षा रखती है।
लोन के लिए इन सभी महिलाओं को इक्कठा होकर जरुरी दस्तावेजों को एक समूह में इक्कठा कर किसी भी बैंक में जाकर लोन के लिए आवेदन करना होगा।
ध्यान रहे समूह की सभी महिलाओं का खाता उस बैंक में होना जरूरी है जिस बैंक से समूह लोन के लिए अप्लाई कर रही है।
आवेदन की प्रिक्रिया पूरी होने के 1 महीने बाद लोन की राशि 50,000 रुपये महिलाओं के जॉइंट खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
यदि 10 महिलाओं का समूह है तो, 5000-5000 रूपये की राशि सभी महिलाओं के खाते में वितरित कर दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top