Ladali bheja Yojana e-Kyc : लाडली बहना योजना के जरिए मध्यप्रदेश की प्रत्येक महिला को ₹1000 की राशि हर महीने उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों को शामिल किया गया है। इसलिए अगर आप भी लाडली बहना योजना का लाभ उठाना चाहते हो। तो आप की समग्र आईडी को ई-केवाईसी द्वारा आधार से लिंक होना अनिवार्य है। इसके लिए आप लोक सेवा केंद्र जाकर, कॉमन सर्विस सेंटर जाकर, एमपी ऑनलाइन कियोस्की पर जाकर और समग्र पोर्टल पर स्वयं के जरिए इन 4 तरीकों से निशुल्क e-kyc करा सकते हैं। MP Ladli Behna Yojana Kyc के लिए क्या करना होगा सभी जानकारी आगे दी गई है।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
समग्र पोर्टल पर स्वयं कैसे करे ई-केवायसी
समग्र पोर्टल पर Ladli Behna Yojana e-Kyc करने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी डालनी होगी। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। आप जैसे ही मोबाइल नंबर को दर्ज करते हैं। तो आपके पास एक ओटीपी आएगी। इस ओटीपी को सत्यापित करने के बाद आपको अपना आधार नंबर डालना होगा। इतना करने के बाद आपको आपके आधार नंबर से एक ओटीपी प्राप्त होगी। इस ओटीपी की प्रविष्टि करके अपने आधार को सत्यापित करना होगा।
जैसे ही आपका आधार सत्यापित होता है। तो आपके आधार से जुड़ी हुई जानकारिया जैसे आपका नाम, आपकी जन्म तिथि आदि को समग्र डाटा से मिलान होने पर आपका आधार ई-केवाईसी से लिंक हो जायेगा। यदि किसी कारणवश आपका आधार और ई-केवायसी का मिलान नहीं होता है। तो इन दोनों अनुरोध सत्यापन निकाय के पास अनुमोदन के लिए प्रेषित होने के लिए चला जायेगा।
शिविरों के माध्यम से की जाएगी जांच
लाडली बहना योजना में महिलाओं के दस्तावेजों की जांच और आवेदन भरने के लिए सभी वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। और इन शिविरों में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समग्र आईडी और आधार कार्ड के मिलान किए जाएंगे। अगर आपके दस्तावेजो में कोई त्रुटि पाई जाती है। तो इनमें कर्मचारियों द्वारा सुधार किए जाएंगे। गठित कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें शिविरों में मौजूद रहेगी और इन्हीं कर्मचारियों की टीमों के जरिए ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारीयां दी जाएगी।
कौन नहीं कर सकता लाडली बहना योजना में आवेदन
सबसे पहले हम आपको बता दें कि लाडली बहना योजना का लाभ उठाने वाली महिला मध्यप्रदेश के मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। साथ ही महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए और साथ ही परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। इस योजना में 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा ओर परित्यक्ता महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। साथ ही जिन महिलाओं को राज्य या केंद्र सरकार की किसी ओर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। तो ऐसी महिलाये लाडली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। योजना के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज के यानी कि समग्र आईडी आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य होगा।