Free Gas Cylinder Yojana : अगर आप भी एक राशन कार्ड धारक है। तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। आपकीं जानकारी के लिए बता दे कि अंत्योदय योजना के तहत मुफ्त 3 गैस सिलेंडर प्रदान किये जा रहे है। इन गैस सिलेंडरो का लाभ ऐसे व्यक्तियों को दिया जा रहा है। जिनके पास अंत्योदय राशन कार्ड है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड सरकार पात्र व्यक्ति को मुफ्त में गैस सिलेंडर प्रदान करने का लाभ देने वाली है। परंतु इसका लाभ लेने के लिए व्यक्ति के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है। अब हम नीचे आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी देंगे। ताकि आप योजना का लाभ आसानी से ले सके।
Free Gas Cylinder Yojana : कैसे और कब प्रदान कराए जाते है गैस सिलेंडर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई गई। इस योजना के तहत लाभार्थी व्यक्ति को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में प्रदान किए जाते हैं। यह गैस सिलेंडर कुछ महीनों के अंतराल में लाभार्थी व्यक्ति को दिए जाएंगे। जिसमे पहला गैस सिलेंडर अप्रैल और जुलाई महीने की बीच में प्रदान कराया जाएगा। वही दूसरा गैस सिलेंडर अगस्त और नवंबर के बीच में और तीसरा गैस सिलेंडर दिसंबर 2023 से मार्च 2024 महीने के बीच में प्रदान कराया जायेगा। योजना का लाभ सिर्फ उत्तराखंड के निवासी ही ले सकते हैं।
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ प्रिक्रियाओ को पूरा करना होगा।
अगर आप अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। तो आपको इसके कुछ नियमों का पालन करना होगा। अंत्योदय योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले ग्राहक को गैस सिलेंडर से अपने राशन कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य होगा। राशन कार्ड लिंक न होने पर आपको योजना का लाभ नही दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ग्राहक को 4 महीने के दौरान अपने गैस सिलेंडर का रिफिल कराना होगा। यदि ग्राहक अपने गैस सिलेंडर का रिफिल नहीं कराते हैं। तो ऐसे में उनके मुफ्त सिलेंडर का कोटा खत्म कर दिया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। जिसे व्यक्तियों की स्थानीय गैस एजेंसियों को भेज दिया गया है।
सीधे लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किए जायेगे पैसे
अंत्योदय योजना के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा मुफ्त में गैस सिलेंडर प्राप्त कराने के लिए राशन कार्ड धारकों को पहले गैस सिलेंडर को भरवाने के लिए पैसे देने होंगे। फिर इसके बाद सरकार द्वारा लाभार्थी व्यक्ति के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। अंत्योदय योजना के तहत गैस सिलेंडरों का लाभ देने के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग जिलों में अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की जानकारी को जुटा लिया गया है। इसीलिए गैस सिलेंडरों का लाभ लेने के लिए ग्राहक के पास कुछ जरूरी दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। सभी दस्तावेजों की प्रिक्रिया करने के बाद ग्राहक को गैस एजेंसियों को पैसा देना होगा। इसके बाद सरकार द्वारा डीवीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।