PMMVY New Update 2023 : केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया गया है।केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दूसरे बच्चे के जन्म पर ₹5000 दिए जाएंगे। यह राशि यदि बेटा होता है तो 2000 हजार रुपये जबकि बेटी के जन्म पर ₹3000 और अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी विभाग की ओर से पत्र जारी कर दी गई है। इस योजना से जुड़ा नया अपडेट क्या है और देश की कौन-कौन सी महिलाओं योजना का लाभ मिलेगा सभी जानकारी विस्तार पूर्वक पाने के लिए लेख को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें। और योजना संबंधित ऐसी खबरों के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ना बिल्कुल ना भूलें।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
PMMVY New Update 2023: जाने क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
जैसा कि आप सभी जानते हैं पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को पहले बच्चे की जन्म पर ₹5000 दिए जाते थे। यह ₹5000 की राशि 3 किस्तों के माध्यम से दी जाती थी। पहली क़िस्त में ₹1000 दिए जाते थे। जबकि दूसरी एवं तीसरी क़िस्त में 2000-2000 रुपये दिए जाते थे। लेकिन अब इस योजना में बड़ा संशोधन होने जा रहा है जिसके तहत देश की महिलाओं को दूसरे बच्चे के जन्म पर भी 5000 रुपये दिए जांएगे। हालांकि यह राशि लड़की और लड़के के जन्म पर अलग-अलग रहेगी।
लड़के के जन्म पर मिलेंगे सिर्फ 2000 रुपये
पीएम मातृ वंदना योजना के नए अपडेट के तहत दूसरे बच्चे के जन्म पर भी रुपए मिला करेंगे। यदि दूसरे बच्चे के रूप में लड़के का जन्म होता है तो महिला को ₹2000 दिए जाएंगे। जबकि लड़की के जन्म पर ₹5000 दिए जाएंगे। लड़की के होने पर योजना की पहली किस्त 3000 रुपये की प्रसव से पहले दी जाएगी। वही दूसरी किस्त 2000 रुपये की पंजीकरण व टीकाकरण पर दी जाएगी। यदि लड़के का जन्म होता है तो सिर्फ पहली किस्त के रूप में 3000 रुपये ही दिए जाएंगे।
PMMVY योजना का लाभ लेने के लिए होनी चाहिए ये पात्रता
आवेदक को भारत की नागरिकता होनी चाहिए।
आवेदक को अपने गर्भावस्था के दौरान संचालित बैंक खाते का होना चाहिए।
आवेदक को उस गर्भावस्था के दौरान किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में दर्ज होना चाहिए।
योजना का लाभ सिर्फ प्रथम दो बच्चों के लिए उपलब्ध होता है।
यह योजना केवल ऐसी महिलाओं के लिए होती है जो 18 वर्ष से अधिक उम्र की होती हैं।
पीएमएमवीवाय योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलता है जो गर्भवती होती हैं और जिन्होंने सरकारी नियोजनों के अंतर्गत प्रसूति की है।
सरकार इस योजना का लाभ उन महिलाओं को देती है जो विभिन्न विवरण फार्म में आवेदन करती हैं और इस योजना की पात्रता में आती हैं।
बता दें, PM Matritva Vandana Yojana के अंतर्गत, आवेदक को गर्भावस्था के दौरान 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, योजना के अंतर्गत विभिन्न अन्य लाभ भी प्रदान किए जाते हैं।