Old Pension Scheme New Update : दोस्तो आज हम आपके लिए पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना से जुड़ी खबर लेकर आये है। देश भर में पुरानी पेंशन योजना ओर नई पेंशन योजना को लेकर काफी टाइम से बहस छिड़ी हुई है। इस योजना को कई राज्यो द्वारा चालू कर दिया गया है। जबकि कई राज्यो में इसको चालू करने के लिए अभी तक मांग चल रही है। इसलिए केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा की जा रही लगातार मांग के बाद इस पुरानी पेंशन योजना को 5 राज्यो में फिर से स्टार्ट कर दिया गया है। इन राज्यों के नाम लेख में आगे बताए गए है। पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी यहाँ दी जा रही है।
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
कौन होंगे पुरानी पेंशन योजना पाने वाले कर्मचारी
आपकी जानकारी के लिए बता दे कुछ समय पहले ही मोदी सरकार द्वारा केंद्र के कुछ चुने हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू की गई है। सरकार द्वारा 22 दिसंबर 2003 से पहले निकली भर्तियों में चयनित होने वाले कर्मचारियों को ही पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाएगा। और 22 दिसंबर 2003 के बाद निकली भर्ती में चयनित होने वाले कर्मचारियो को नेशनल पेंशन स्कीम के तहत पेंशन कवर दिया जाएगा। वही सरकार की तरफ से भी साफ कर दिया गया है। अगर कोई कर्मचारी नई पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में जाने का फैसला करता है। तो ये उसका अंतिम फैसला माना जाएगा। ओर इस फैसले के बाद वह अपनी योजनाओं को बदल नहीं सकेगा।
सरकार ने कब बंद की थी पुरानी पेंशन योजना
पुरानी पेंशन योजना को अटल बिहारी बाजपाई की सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2004 में बंद कर दिया गया था। ऐसी योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद हर महीने पेंशन दी जाती थी। यह पेंशन रिटायरमेंट के समय मिलने वाली वेतन के अनुसार दी जाती है। जिस सरकारी कर्मचारी को पेंशन मिलती है अगर उसकी मौत हो जाती है तो इस पेंशन का लाभ उसके परिवार वालों को दिया जाता है। इस पुरानी पेंशन योजना को बंद करने के बदले में राष्ट्रीय पेंशन योजना चालू की गई थी।
इन 5 राज्यों में Old Pension Scheme लागू हुई
राजस्थान : सबसे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पुरानी पेंशन योजना को 1 अप्रैल को लागू किया गया है। राजस्थान सरकार ने बजट 2023-24 को पेश करने के दौरान ही घोषणा कर दी है कि, सेवारत और रिटायर हो चुके कर्मचारियों को नई पेंशन योजना का लाभ न देकर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ राज्य : राज्य सरकार के कैबिनेट द्वारा की गई बजट घोषणा के बाद राज्य के कर्मचारियों को नई पेंशन और पुरानी पेंशन योजना दोनो में से किसी एक योजना को अपने अनुसार चुनने का ऑफर दिया है। यानी राजस्थान कर्मचारियों के पास दो विकल्प होंगे। केबिनेट द्वारा लिये गए फैसले के अनुसार कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के लिए राज्य द्वारा दिए गए योग्यदान ओर लाभांश को जमा करने के बाद पुरानी पेंशन योजना का लाभ उठा सकतें है।
हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात हाल ही के दिनों में की गई है। प्रदेश में हुई कैविनेट बैठक के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने को लेकर मोहर लगा दी गई है।
पंजाब राज्य : आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री द्वारा 1 नवंबर से पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने बताया की इस फैसले के बाद पंजाब राज्य के 1.75 लाख से अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलने लगेगा।
झारखंड राज्य : झारखंड केबिनेट द्वारा 1 सितंबर 2022 ने पुरानी पेंशन योजना को हरि झंडी दी जा चुकी है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पुरानी पेंशन योजना को लागू किया गया है। क्योंकि उनके चुनावी वादों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने का जिक्र था। जिस को सरकार ने बखुबी निभाया है।