PM Kisan FPO Yojana 2023 : हमारी भारत सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता के लिए नई नई सरकारी योजना (Sarkari Yojana) निकाली जाती रहती है। यदि बात हाल ही में चल रही किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की करे तो, इस योजना के तहत किसानो को सरकार द्वारा 13 वी क़िस्त के बाद अब 14वी क़िस्त को भी बहुत जल्द ही किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। लेकिन 14वी क़िस्त कब किसानों के खाते में डाली जाएगी जिसका अभी सरकार की तरफ से कोई ऐलान नही किया गया है। अब वही सरकार की तरफ से किसानों के लिए PM Kisan FPO Yojana 2023 योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के जरिये किसानो को कृषि सम्बंधित व्यवसाय के लिए 15 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए जानते है योजना से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट के जरिए…
Join Telegram | Click Join |
Follow Facebook | Click Follow |
Follow Google News | Click Star |
Join Whatsapp | Click Join |
PM Kisan FPO Yojana 2023: जाने क्या है योजना और इसका उद्देश्य
PM kisan FPO Yojana के तहत सरकार किसानों को कृषि व्यवसाय हेतु ₹15 लाख तक का लोन (Loan) मुहैया करा रही हैं। जिससे वे अपने कृषि कार्य से जुड़े हुए सामानों को खरीद कर उच्चतम गुणों वाली फसल पैदा कर सके। ये लोन किसान प्रड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन यानी कि 11 किसानों को मिलकर ऑर्गेनाइजेशन या एक कंपनी का निर्माण करना होगा। जिसे सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता के तौर पर 15 लाख रुपए तक का सरकारी लोन (Sarkari Loan) उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य किसानों को व्यवसाय करने में सहायता प्रदान करना है।
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कैसे करें
इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राष्ट्रीय कृषि बाजार के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जाएगा।
इस होम पेज पर आपको एफपीओ का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। तो आपके सामने एक और नया ऑप्शन रजिस्ट्रेशन लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद योजना से जुड़ा हुआ फार्म खुलकर आपके सामने आ जाएगा।
इस फार्म में आपको मांगी गई सारी जरूरी जानकारियों को भरना होगा। इसके बाद आपको अपनी पासबुक या कैंसिल चेक या आईडी को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना होगा। बस इतना करते ही आपका काम हो जाएगा।
देखें लॉगिन की प्रिक्रिया
योजना में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आप कृषि राष्ट्रीय बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
इसके बाद होम पेज खुल जाएगा इस होम पेज पर आपको एफपीओ का बटन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने लॉगिन से जुड़ा हुआ फार्म खुलकर आ जाएगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको इसमें कैप्चा कोड और यूजरनेम पासवर्ड को दर्ज करना होगा।
इस प्रकार आप लॉगिन की प्रक्रिया को पूरा कर लेंगे।
अपनी राज्य की किसी भी योजना की जानकारी के लिए बस गूगल पर vyasnews.com सर्च करें।