गर्भवती महिलाओं को सरकार दे रही 6000 रुपये, कैसे मिलेगा लाभ? – PM Matra Vandana Yojana

Pradhanmantri Matra Vandana Yojana : हमारी केंद्र सरकार योजना के जरिए गरीब वर्ग के लोगो, किसानों और युवाओं के लिए कोई ना कोई योजनाओ को लाकर उनकी आर्थिक मदद और बेरोजगारी की समस्याओं को दूर करती रहती है। ऐसी ही कई योजनाओं से सरकार ने महिलाओ के लिए भी चलाई है। इन्हीं ही में से एक योजना पीएम मातृ वंदना योजना (PM Matra Vandana Yojana) हैं। इस योजना के तहत विवाहित महिला को ₹6000 की राशि पात्र महिलाओं को दी जाती है। तो चलिए जानते है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है और इसका लाभ किन-किन महिलाओं को मिलेगा।

Pradhanmantri Matra Vandana Yojana क्या है?

केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मचारीओ और किसानों के अलावा देश की विवाहित महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से मातृ वंदना योजना (Matra Vandana Yojana) के जरिये ₹6000 देने की घोषणा की गई है। ये 6000 की राशि 3 किस्तों के माध्यम से गर्भवती महिला को प्रदान कराई जाएगी। केंद्र सरकार की ये योजना विशेषरूप से गर्भवती महिलाओं के लिए हैं। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान कराना है। ताकि महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का सही पोषण ओर विकास हो सके एवं गर्भवती महिला का सही तरीके से उपचार हो सके।

Matra Vandana Yojana Eligibility

योजना का लाभ लेने वाली गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होना अनिवार्य है।
Matra Vandana Yojana में सरकार द्वारा गर्भवती को तीन किस्तों के माध्यम से ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है।
योजना के तहत गर्भवती महिला को आर्थिक सहायता प्रदान कर उसके पेट में पल रहे बच्चे को पोषण प्रदान कराना है।

Matra Vandana Yojana: वंदना योजना में पैसा कैसे मिलेगा?

इस योजना 1 जनवरी 2017 में देशभर की महिलाओं के लिए लॉन्च की गई थी।। सरकार मातृ वंदना योजना (Matra Vandana Yojana) का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को ₹6000 की राशि प्रदान कराना है। इस योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को तीन किस्तों के माध्यम से मिलता है। जब महिला गर्भवती होती है तो, पहली किस्त में उसे ₹1000 और दूसरी किस्त में ₹2000 और तीसरे किस्त में उसे ₹2000 दिए जाते हैं। इस प्रकार बच्चे के गर्भ में होने के दौरान महिला को 5000 रुपए दिए जाते हैं। और आखिरी बचे हुए ₹1000 बच्चे के जन्म के दौरान अस्पताल में दिए जाते हैं।

मातृ वंदना योजना में आवेदन के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

सरकार द्वारा चलाई गई मातृ वंदना योजना का लाभ गर्भवती महिलाओं को दिया जाएगा इस योजना में मिलने वाली ₹6000 की राशि सीधे महिला के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिलाएं अपने पास के आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। यदि किसी वजह से आपको योजना में आवेदन करने में परेशानी आ रही है तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क कर सकते हैं। और योजना से जुड़ी कोई भी समस्या का समाधान पा सकतें है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top