एसएससी जीडी उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से चंद सेकंड में करें डाउनलोड – SSC GD Answer Key Out

SSC GD Answer Key Out 2023 : कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 2000000 उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी देदी है। दरअसल बीते समय विभाग ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन किया था और तभी से अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार था। जिसे लेकर आज आयोग ने खुशखबरी देते हुए उत्तर कुंजी जारी कर दी है आगे एसएससी जीडी उत्तर कुंजी डायरेक्ट डाउनलोड लिंक लेख में दिया जा रहा है।

Join Telegram Group

SSC GD Answer Key Out 2023

बता दें कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अक्टूबर 2022 के अंत में जीडी कांस्टेबल भर्ती निकाली थी। जिस के लिए 10 जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक अलग-अलग राज्यों में बनाये गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कार्यक्रम रखा गया था। लेकिन हाल ही में आयोग ने GD Answer Key 2022 जारी कर दी है। ये उत्तर कुंजी सीएपीएफ, असम राइफल्स और एनसीबी परीक्षा के लिए जारी हुई है। उमीदवारों की सुविधा के लिए SSC GD Answer Key 2023 Direct Download लिंक इस लेख में दिया जा रहा है।

SSC GD Constable Answer Key 2023: इस तरह चंद मिनटों में डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

परीक्षा में शामिल उमीदवारों को सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
आपको होमपेज पर ही उत्तर कुंजी का विकल्प मिल जाएगा कृपया इस पर टैब करें।
अब SSC GD Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना लॉगिन विवरण यानी एप्पलीकेशन नम्बर और पासवर्ड दर्ज करें।
आंसर की पेज पर लॉगिन होते है SSC GD Constable Answer Key PDF फाइल आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
इसके अलावा सुविधा के लिए आंसर की डाउनलोड का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया जा रहा है।

परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों की जानकारी के लिए बता दें, 14 फरवरी 2023 को एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब इसी क्रम में आंसर की जारी कर दी गई है जिस पर अभ्यर्थी 25 फरवरी 2023 तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकतें है। उमीदवारों को प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क देना होगा। ये शुल्क आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए एक समान होगा।

पीईटी, पीएसटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन बाकी

जीडी आंसर की जारी होने के बाद अब आयोग जल्द ही SSC GD Result 2023 भी जारी करेगा। इसके बाद परीक्षा में सफल उमीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

SSC GD Constable Answer Key PDF

Join Telegram Group

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top