लाडली बहना योजना के लिए खुले दो कंट्रोल रूम, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर – MP Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई लाडली बहना योजना की चर्चा काफी जोरों शोरों से चल रही है। इस योजना का लाभ प्रदेश की हर महिला लेना चाह रही है। ओर वही इस योजना के लिए सरकार द्वारा हर रोज नए अपडेट लाए जा रहे है। सरकार द्वारा महिलाओं को इस योजना में आवेदन प्रिक्रिया को आसान बनाने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसी ही एक सुविधा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महिलाओ को दी जा रही है। छतरपुर के डीएम द्वारा लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए तो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिसके तहत MP Ladli Behna Yojana Helpline Number जारी किए गए है। इन कंट्रोल रूम की सहायता से महिलाओं को सिर्फ एक कॉल पर योजना से जुड़ी हुई संपूर्ण समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

Join TelegramClick Join
Follow FacebookClick Follow
Follow Google NewsClick Star
Join WhatsappClick Join

एक कॉल में मिलेगी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा महिलाओं को MP Ladli Behna Yojana की जानकारी प्राप्त कराने हेतु दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इन कंट्रोल रूम पर महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा। वही महिला बाल विकास अधिकारी राजीव सिंह ने योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा है। कि इन कंट्रोल रूम के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को लाडली बहना योजना से जुड़ी हुई संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है। योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर (Helpline Number) 07682 और 181 पर कॉल कर योजना से जुड़ी हुई अपनी हर समस्या को बता सकती है और निवारण जान सकती है। इन कंट्रोल रूमों को जिला पंचायत सभा कक्षों में स्थापित किया गया है।

किस समय कर सकते हैं हेल्पलाइन नंबर पर कॉल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MP Ladli Behna Yojana के लिए 2 शिफ्टो में कर्मचारी काम करेंगे। इन कंट्रोल रूम में लाभार्थी महिलाएं सुबह 9:00 बजे से लेकर रात के 9:00 बजे तक संपर्क करके अपनी समस्याओं का निपटारण कर सकती हैं। इस योजना के जरिए छतरपुर की लगभग लगभग 5 लाख तक महिलाएं लाभान्वित हो सकती है।

योजना का लाभ लेने इन कागजों की पढ़ेगी जरूरत

अगर आप भी लाडली बहना योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो इस योजना में जरूरी दस्तावेजों के तौर पर महिला आवेदक मध्यप्रदेश की निवासी हो।
महिला का पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड, महिला की समग्र आईडी, परिवार की आईडी, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मार्च 2023 से शुरू कर दी जाएगी। वही योजना के तहत महिला को हर महीने ₹1000 की राशि सरकार की तरफ से प्रदान की जाएगी।
बता दें MP Ladli Behna Yojana लागू करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top