VyasNews सभी Stories

महीने की ईएमआई का बजट नहीं बिगड़ेगा

घर कार पर्सनल लोन की ईएमआई भर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है इसलिए फिलहाल आपकी मासिक किस्त पहले जैसी ही रहेगी

सब की नजर आरबीआई की बैठक पर थी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चित के बीच लोगों को डर था कि कहीं ब्याज दरें ना बढ़ जाए लेकिन आरबीआई ने बाजार को कोई बड़ा झटका नहीं दिया

रेपो रेट 5.25% पर बरकरार

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया कि रेपो रेट अभी 5.25% ही रहेगा इसका सीधा मतलब है कि नए और पुराने लोन पर ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा

आरबीआई ने क्यों नहीं उठाया बड़ा कदम

केंद्रीय बैंक का मानना है कि दुनिया के हालात अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय महंगाई और आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखना ज्यादा जरूरी है

महंगाई पर अभी भी नजर

हालांकि खुदरा महंगाई फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन आरबीआई ने संकेत दिया है कि आने वाले महीना में कीमतों का दबाव बढ़ सकता है इसलिए आगे की नीतियों में सतर्कता बनी रहेगी

आम आदमी के लिए क्या मायने है

सीधी भाषा में कहीं तो फिलहाल लोन न महंगा हुआ है यानी ईएमआई भरने वालों को राहत मिली है और नए लोन की योजना बना रही लोगों के लिए भी हालत पहले जैसे ही बने हुए हैं