SBI Personal Loan से 50 हजार लेना कितना पड़ेगा भारी? जानिए EMI और ब्याज का पूरा हिसाब

SBI Personal Loan: आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत किसी को भी पड़ सकती है। कभी घर का खर्च, कभी मेडिकल इमरजेंसी तो कभी बच्चों की फीस जैसी जरूरतों के लिए लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं। ऐसे में State Bank of India यानी SBI अपने ग्राहकों को आसान प्रक्रिया के साथ पर्सनल लोन की सुविधा दे रहा है। अगर आप SBI से 50,000 रुपये का पर्सनल लोन 1 साल के लिए लेने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी ब्याज दर और EMI का पूरा हिसाब जरूर जान लें।

आवेदक की श्रेणीब्याज दर (प्रति वर्ष)मासिक EMIकुल ब्याजकुल भुगतान
सामान्य/वेतनभोगी ग्राहक11.15% से शुरू₹4,423₹3,071₹53,071
रक्षा/पुलिस/केंद्रीय कर्मचारी11.15% से शुरू₹4,423₹3,071₹53,071
SBI पेंशनभोगी11.30% से शुरू₹4,426₹3,113₹53,113
अन्य ग्राहक10.00% से शुरू₹4,396₹2,750₹52,750

वेतनभोगी ग्राहकों के लिए कितनी होगी EMI?

अगर आपका वेतन खाता SBI में है और आप सैलरीड कर्मचारी हैं, तो बैंक आपको करीब 11.15% से 11.95% सालाना ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे सकता है। ऐसे में अगर 11.15% ब्याज दर पर 50 हजार रुपये का लोन 12 महीने के लिए लेते है तो हर महीने लगभग 4,423 रुपये EMI भरनी होगी।

पूरे एक साल में आपको करीब 3,071 रुपये ब्याज के तौर पर देने पड़ेंगे। यानी कुल मिलाकर बैंक को लगभग 53,071 रुपये वापस चुकाने होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह EMI काफी संतुलित मानी जा रही है।

रक्षा और सरकारी कर्मचारियों को भी मिल रहा फायदा

रक्षा कर्मियों, पुलिस कर्मचारियों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी SBI आकर्षक ब्याज दर पर लोन दे रहा है। इस श्रेणी में ब्याज दर 11.15% से 13.80% तक हो सकती है।

अगर 11.15% ब्याज दर पर लोन लेते है तो 50 हजार रुपये के लोन पर अनुमानित EMI करीब 4,423 रुपये ही बनती है। कुल ब्याज लगभग 3,071 रुपये और कुल भुगतान 53,071 रुपये तक पहुंच सकता है। सरकारी कर्मचारियों को लोन अप्रूवल भी काफी तेजी से मिल जाता है।

SBI पेंशनर्स के लिए क्या है खास?

अगर आप SBI के पेंशनभोगी ग्राहक हैं, तो बैंक आपको 11.30% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर करता है। 50 हजार रुपये के लोन पर 1 साल के लिए हर महीने करीब 4,426 रुपये EMI चुकानी होगी।

अगर 11.30% ब्याज दर पर लेटे है तो इस कैटेगरी में कुल ब्याज लगभग 3,113 रुपये तक पहुंच सकता है। यानी कुल भुगतान करीब 53,113 रुपये होगा। पेंशनर्स के लिए यह सुविधा काफी राहत देने वाली मानी जा रही है।

अन्य ग्राहकों को सबसे कम ब्याज का मौका

कुछ ग्राहकों को SBI 10% सालाना शुरुआती ब्याज दर पर भी पर्सनल लोन उपलब्ध करा रहा है। इस स्थिति में 50 हजार रुपये के लोन पर आपकी मासिक EMI करीब 4,396 रुपये बनेगी।

सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कुल ब्याज सिर्फ 2,750 रुपये के आसपास रहेगा। यानी आपको कुल 52,750 रुपये चुकाने होंगे। कम ब्याज दर मिलने पर लोन का बोझ काफी हल्का हो जाता है।

लोन लेने से पहले जरूर करें तुलना

पर्सनल लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और EMI जरूर चेक कर लें और जरूरी पात्रता और शर्तें भी जान लें। आपकी सिबिल स्कोर, नौकरी और इनकम के आधार पर ब्याज दर बदल सकती है। इसलिए फाइनल आवेदन करने से पहले बैंक शाखा या आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Leave a Comment

WordPress Repository Elegant Tabs for Elementor Elementor Addon for IDonatePro – Blood Donation, Request And Donor Management Elementor Addon for Real 3D FlipBook Elementor – Animated Pricing Table Widget Elementor Off Canvas Menu plugin Elementor Page Builder Addons Bundle Elementor – Super Team Elementor Tabs addon, widget Elementor Team Card Elementor Timeline Addon