PAN Card Rules 2026: कैश जमा करने से लेकर जमीन खरीदने तक बदल गए पैन कार्ड के नियम, जानिए नए नियम

PAN Card Rules 2026: केंद्र सरकार ने नए आयकर अधिनियम 2025 और आयकर नियम 2026 के तहत PAN कार्ड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव किए है इन नए नियमों का असर बैंकिंग, प्रॉपर्टी खरीद बिक्री, बीमा, होटल पेमेंट और कई बड़े वित्तीय लेनदेन पर देखने को मिलेगा। सरकार ने कुछ मामलों में PAN दिखाने की अनिवार्यता खत्म कर दी है जबकि कई जगह सीमा बढ़ा दी गई है।

नए नियमों के बाद आम लोगों को कई मामलों में राहत मिलेगी खासकर नकद जमा और छोटे लेनदेन में इसके अलावा पुराने फॉर्म 60 की जगह अब नया फॉर्म 97 लागू किया गया है ऐसे में हर PAN कार्ड धारक के लिए इन बदलावों को समझना जरूरी हो गया है।

नकद जमा और बैंकिंग नियमों में क्या बदलाव हुआ?

पहले बैंक में एक दिन में ₹50000 से ज्यादा नकद जमा करने पर PAN देना जरूरी होता था लेकिन अब इस नियम में राहत दी गई है। वहीं सेविंग अकाउंट में सालाना नकद जमा की सीमा भी काफी बढ़ा दी गई है।

लेनदेनपुराना नियमनया नियम 2026
एक दिन में ₹50,000 से ज्यादा नकद जमाPAN जरूरीPAN अनिवार्यता हटाई गई
सेविंग अकाउंट में सालाना कैश जमा₹2.5 लाख सीमा₹10 लाख सीमा
बैंक ड्राफ्ट/पे-ऑर्डर खरीदकम सीमा लागूPAN होने पर ₹10 लाख तक

प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में नए PAN नियम

सरकार ने अचल संपत्ति से जुड़े नियमों का दायरा भी बढ़ा दिया है। अब सिर्फ खरीद बिक्री ही नहीं बल्कि गिफ्ट डीड और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं।

प्रॉपर्टी नियमपुरानी सीमानई सीमा
प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री में PAN अनिवार्यता₹30 लाख₹45 लाख
गिफ्ट डीड रिपोर्टिंगलागू नहींलागू
JDA (Joint Development Agreement)शामिल नहींशामिल

स्टांप पेपर और बीमा प्रीमियम पर रिपोर्टिंग नियम

नए नियमों के तहत अब कुछ अतिरिक्त लेनदेन की जानकारी भी आयकर विभाग को दी जाएगी। इसमें स्टांप पेपर खरीद और बीमा प्रीमियम शामिल हैं।

लेनदेनPAN होने पर सीमाबिना PAN सीमा
स्टांप पेपर खरीद₹2 लाख₹1 लाख
बीमा प्रीमियम भुगतान₹5 लाख₹2.5 लाख

होटल, रेस्टोरेंट और वाहन खरीद पर नए नियम

सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट में नकद भुगतान की सीमा भी बढ़ा दी है। वहीं महंगे दोपहिया वाहन अब PAN नियम के दायरे में आ गए हैं।

लेनदेनपुरानी सीमानई सीमा
होटल/रेस्टोरेंट में नकद भुगतान₹50,000₹1 लाख प्रति लेनदेन
दोपहिया वाहन खरीदलागू नहीं₹5 लाख से ऊपर लागू
ट्रैक्टर खरीदPAN नियम लागूPAN नियम से बाहर

डेबिट कार्ड आवेदन में मिली राहत

अब डेबिट कार्ड जारी कराने के आवेदन में PAN कार्ड देना जरूरी नहीं होगा। इससे छोटे खाताधारकों और ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सेवानया नियम
डेबिट कार्ड आवेदनPAN अनिवार्यता समाप्त

ध्यान रखने योग्य बातें

नए आयकर नियम 2026 के बाद कई वित्तीय लेनदेन की सीमा बदल गई ह इसलिए बड़े भुगतान या निवेश से पहले नए नियम जरूर समझ लें। PAN होने पर कई जगह ज्यादा सीमा का फायदा मिलेगा जबकि बिना PAN के लेनदेन की सीमा कम रहेगी। साथ ही आयकर विभाग अब कई नए ट्रांजैक्शन की रिपोर्टिंग भी करेगा इसलिए सभी वित्तीय रिकॉर्ड सही रखना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।

स्त्रोत: Source: CBDT Notification No. 22/2026, Income Tax Department

मीडिया रिपोर्ट्स: https://www.livehindustan.com/business/pan-card-new-rules-where-relaxed-and-mandatory-what-change-know-detail-201779553975655.amp.html

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top