असम में ECLGC 5.0 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 67 MESE को दिया गया ऋण स्वीकृति पत्र

असम के सूक्ष्म लघु और माध्यम उद्योगों को वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी देने हेतु और उनको अधिक से अधिक लाभ पहुचाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय बैंकर्स  समिति एसएलबीसी असम द्वारा गुवाहाटी में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया यह कार्यक्रम असम वोटर सेंटर में आयोजित हुआ जहां उद्योग जगत बैंकिंग क्षेत्र और सरकारी विभागों से जुड़े कई अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई उद्योग इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम 5.0 के बारे में विस्तार से जानकारी देना और योजना के लाभों से अवगत कराना था इस दौरान प्रतिभागियों को योजना की पात्रता आवेदन प्रक्रिया और वित्तीय सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएलबीसी असम के संयोजक एवं महाप्रबंधक सफल त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा ईसीएलजीसी 5.0 की शुरुआत उन एमएसएमई इकाइयों को अतिरिक्त वित्तीय दिया सहायता उपलब्ध कराने के लिए की गई है जो कार्यशील पूंजी की कमी या अन्य वित्तीय दबावों का सामना कर रही है उन्होंने कहा कि पत्र एमएसएमई इकाइयां वित्तीय वर्ष 2025 – 26 की चौथी तिमाही के दौरान अपने अधिकतम कार्यशील पूंजी उपयोग का 20% तक अतिरिक्त ट्रेन प्राप्त कर सकती हैं हालांकि इसके लिए अधिकतम सीमा 100 करोड रुपए निर्धारित की गई है

उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना की एक बड़ी विशेषता यह है कि नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी के माध्यम से ऋण पर 100% क्रेडिट गारंटी उपलब्ध कराई जाती है साथ ही इसके लिए किसी प्रकार की गारंटी फीस भी नहीं ली जाती जिससे एमएसएमई उद्यमियों को आसान और तेजी से ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलती है इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए इनमें एसएलबीसी असम के उपमहाद प्रबंधक अमित रंजन संगठन का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के राज्य प्रमुख विभूति दत्त निदेशक गौरव जोशी नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक लोक एन दास तथा यूको बैंक के महाप्रबंधक सत्य रंजन पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग की उप सचिव गरिमा कपूर ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि ईसीएलजीसी 5.0 एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती देने रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और व्यवसायों की निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण लाभार्थियों को रिंग स्वीकृति पत्रों का वितरण रहा इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 67 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किया गया यह कदम असम में एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने और छोटे उद्योगों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बैंकिंग क्षेत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमियों बैंक अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया सभी प्रतिभागियों को ईसीएलजीसी 5.0 की पात्रता शर्तों लाभों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई साथ ही उन्हें अपने-अपने बैंकों के माध्यम से योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया इस जागरूकता कार्यक्रम में न केवल योजना के प्रति जानकारी बढ़ाने का कार्य किया बल्कि असम के एमएसएमई क्षेत्र तक अधिक ऋण प्रवाह सुनिश्चित करने और उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक प्रभावी मंच भी प्रदान किया


Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top