चंडीगढ़ 30 मई: राज्य स्तरीय बैंक का समिति पंजाब के उप महाप्रबंधक श्री राम किशोर मीणा ने लोगों से अपील की है कि वह भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत अपने बीमा कवरेज का समय पर नवीनीकरण अवश्य कराएं उन्होंने कहा कि बेहद कम प्रीमियम में उपलब्ध दिए योजनाएं लाखों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही है और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में वित्तीय सहारा देने का महत्व पूर्ण माध्यम बन चुकी है
श्री मीना ने बताया की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तहत बीम धारक की किसी भी बजह से मृत्यु होने उसके नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाता है यह योजना 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है इस योजना का वार्षिक प्रीमियम मात्र 436 रुपए है और इसका बीमा कवरेज प्रत्येक वर्ष 1 जून से अगले वर्ष 31 मई तक प्रभावित रहता है इच्छुक लाभार्थी हर वर्ष इसका नवीनीकरण कर सकते हैं ताकि उनका बीमा संरक्षण लगातार जारी रहे
उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना भी आम नागरिकों के लिए एक बेहद उपयोगी सामाजिक सुरक्षा योजना है इस योजना के अंतर्गत 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति केवल 20 रुपए वार्षिक प्रीमियम देकर ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं दुर्घटना से मृत्यु या स्थाई विकलांगता की स्थिति में यह योजना लाभार्थियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है जिस कठिन समय में वित्तीय बोझ को काम किया जा सकता है
उप महाप्रबंधक ने सभी पॉलिसी धारकों से आग्रह किया कि वह अपने बैंक खातों में पर्याप्त राशि बनाए रखें ताकि प्रीमियम का ऑटो डेबिट समय पर हो सके और बीमा कवरेज में किसी प्रकार की रुकावट ना आए उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी लाभार्थी को पॉलिसी की स्थिति नामांकन नवीनीकरण या अन्य किसी जानकारी की आवश्यकता हो तो वह अपनी संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर सकता है उन्होंने कहा कि समय पर नवीनीकरण न होने की स्थिति में बीमा सुरक्षा समाप्त हो सकती है जिससे जरूरत के समय योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा इसलिए सभी पात्र नागरिकों को अपनी पॉलिसी की स्थिति की जांच कर समय रहते उसका नवीनीकरण सुनिश्चित करना चाहिए
पॉलिसी धारकों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
प्रीमियम के ऑटो डेबिट के लिए बैंक खाते में पर्याप्त शेष राशि रखें
पॉलिसी की स्थिति और नवीनीकरण संबंधी जानकारी के लिए अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें
बीमा कवरेज को बिना रुकावट जारी रखने के लिए समय पर पॉलिसी का नवीनीकरण कराएं
नामांकन संबंधी जानकारी को भी समय-समय पर अपडेट करते रहे







