SBI ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: 10 जून को कुछ समय के लिए SBI YONO की सेवाएं बंद रहेंगे

SBI Scheduled Maintenance June 2026: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के YONO ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, निर्धारित तकनीकी रखरखाव कार्य के चलते YONO सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।
बताया गया है कि 10 जून 2026 को रात 1:00 बजे से 1:30 बजे तक YONO प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान ग्राहक YONO ऐप के माध्यम से लेनदेन या अन्य सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
हालांकि, बैंक ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है। YONO सेवा के अस्थायी रूप से बंद रहने के दौरान ग्राहक YONO Lite, UPI और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन माध्यमों से सामान्य बैंकिंग और भुगतान संबंधी कार्य किए जा सकेंगे।
बैंक ने कहा है कि यह अस्थायी व्यवधान सिस्टम के रखरखाव और सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया गया है और उनके धैर्य एवं सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया है।

यह जानकारी SBI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है और बैंक ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय के दौरान उपलब्ध वैकल्पिक सेवाओं का उपयोग करें।

Leave a Comment

WordPress Repository WPBookit – Razorpay Payment Gateway (Addon) WPBookit – Stripe Payment (Addon) WPBookit – Twilio SMS/WhatsApp Notification (Addon) WPBookit – WhatsApp Notification (Addon) WPC Events – pauloreg | CodeCanyon WPCool – Notifications from CF7, WooCommerce to WhatsApp, Telegram, Discord WPForms Hide Addons WPForms Tooltips WPHobby Addons for Elementor WPHobby WooCommerce Mini Cart