UIDAI की जानते के लिए नई सुविधा, अब विकसपीडिया पर भी आधार सेवा केंद्र की जानकारी मिलेगी

Aadhaar Latest Update: अगर आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र की जानकारी ढूंढ़ रहे हैं तो अब यह काम और भी आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक नई सुविधा उपलब्ध कराई हैअब आधार सेवा केंद्रों की जानकारी विकसपीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। इसके जरिए नागरिक अपने आसपास मौजूद आधार सेवा केंद्रों के बारे में आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आधार से संबंधित सेवाओं तक पहुंच बना सकते है इस सम्बंध UIDAI द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी दी गई है आइये जानते हैं आधार कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट क्या है
UIDAI ने लोगों से अपील की है कि वे aadhaar.vikaspedia.in पोर्टल पर जाकर आधार सेवा केंद्र से जुड़ी जानकारी देखें। इसके अलावा जारी किए गए क्रिएटिव में दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी सीधे आधार सेवा केंद्र वाले पेज तक पहुंचा जा सकता है।
इस पहल का उद्देश्य आधार सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना और नागरिकों को एक विश्वसनीय डिजिटल माध्यम के जरिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराना है। विकसपीडिया पर उपलब्ध यह पेज आधार नामांकन, अपडेट और अन्य सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा।
डिजिटल सेवाओं के बढ़ते दायरे के बीच यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है जो आधार से जुड़े कार्यों के लिए सही और आधिकारिक जानकारी की तलाश में रहते हैं।

UIDAI ने नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने और जरूरत पड़ने पर विकसपीडिया पर उपलब्ध आधार सेवा केंद्र पेज का उपयोग करने की सलाह दी है।

Leave a Comment

WordPress Repository WordPress WooCommerce Admin Buyer Chat Plugin WordPress WooCommerce Marketplace Reward System Plugin WordPress WooCommerce Marketplace Split Order Plugin WordPress WooCommerce Quick Invoice PDF Workreap Meetings – Streamline Your Meetings in the Workreap WORKSUITE – HR, CRM and Project Management Worksuite Saas – Project Management System WoWonder – The Ultimate PHP Social Network Platform WP Animated Buttons | WPBakery Button Addon WP Bakery Autoresponder Addon